बड़ी खबर : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
120

बड़ी खबर : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। 79 वर्षीय मलिक ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

सत्यपाल मलिक देश के वरिष्ठ राजनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने (अनुच्छेद 370 हटाने) के समय वे वहां के राज्यपाल थे, और इस ऐतिहासिक फैसले के साक्षी बने।

उनके निधन से राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कई राजनेताओं और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here