बड़ी खबर : पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास में चोरी, 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति गायब

0
92

पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास में चोरी, 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति गायब

 छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के निवास पर चोरों ने धावा बोल दिया। बीती रात सिंहदेव के कोठीघर कैंपस स्थित आवास से चोरों ने बरामदे में लगी करीब 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली।

चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव निवास की ओर से अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here