छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रोलबोल कम्युनिटी संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिष: द जीपीएस ऑफ लाइफ कार्यक्रम संपन्न हुआ

0
89

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रोलबोल कम्युनिटी संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिष: द जीपीएस ऑफ लाइफ कार्यक्रम संपन्न हुआ,

ज्योतिषीय मार्गदर्शन से व्यापार में उन्नति संभव।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और रोलबोल कम्युनिटी के संयुक्त तत्वाधान में, व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के लिए ज्योतिष के महत्व पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम ”ज्योतिष: द जीपीएस ऑफ लाइफ” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 अगस्त, रविवार को दोपहर 3.00 बजे, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में संपन्न हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यवसायियों को यह समझाना था कि ज्योतिषीय ज्ञान का उपयोग करके वे अपने व्यापार में आने वाली चुनौतियों को कैसे पार कर सकते हैं और सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि हम सब एक ऐसे विषय पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो हमारे व्यापारिक जीवन में एक नई दिशा और ऊर्जा ला सकता है। हम सभी जानते हैं कि व्यापार में सफलता केवल कड़ी मेहनत और सही रणनीति से नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे कई अदृश्य शक्तियां भी काम करती हैं। कैसे ज्योतिष विज्ञान एक मार्गदर्शक के रूप में हमारे व्यापार को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकता है। कैसे ज्योतिष विज्ञान का प्रभाव हमारे व्यापारिक निर्णयों को प्रभावित करता है और हम कैसे इन प्रभावों को अपनी प्रगति के लिए उपयोग कर सकते हैं।
श्री सतीश थौरानी ने आगे बताया कि कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ज्योतिषी, श्री संदीप कोचर, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापार में ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी, और उपस्थित लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान भी प्रदान किया।
श्री कोचर ने बताया कि कैसे सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए ज्योतिष एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने व्यापारिक निर्णयों, निवेश और विस्तार योजनाओं में ज्योतिष के उपयोग पर जोर दिया।
डॉ इला गुप्ता , प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग ने स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए सभी उपस्थित जन से शपथ दिलाई।
यह कार्यक्रम श्री लोकेश चंद्रकांत जैन के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिन्होंने व्यापार जगत और ज्योतिष के बीच इस महत्वपूर्ण संवाद को संभव बनाया। कार्यक्रम में रायपुर के अनेक प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी और चेंबर के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस अनूठे विषय में गहरी रुचि दिखाई।
इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, चेम्बर सलाहकार-चंदर विधानी, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, टी. श्रीनिवास रेड्डी, दिलीप इसरानी, वासुदेव जोतवानी, राजेश पोपटानी, संतोष जैन, महेंद्र तलरेजा, हरिराम तलरेजा,शांतिलाल बरड़िया, सतीश जैन, जितेन्द्र शादीजा, सुदेश मध्यान, अशोक क्षेतीजा, सदस्य-संतोष माखीजा, विशाल पेशवानी, मंत्री- प्रशांत गुप्ता, अमित अग्रवाल, सतीश बागड़ी, मनीष दरिरा, करण मदनानी, आलोक शर्मा, महिला चेंबर- अध्यक्ष डाॅ. इला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, संरक्षक- मीनाक्षी टुटेजा, वित्तीय सलाहकार- हेमल शाह, मंत्री शीलम झुनझुनवाला, नीतू नंदवानी, रीना जोतवानी, सामाजिक सलाहकार- सुमन मुथा, प्रबंधक- स्वाति सोनी, सदस्य-मनीषा रामनानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here