सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी ,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ग्रामीणों को अंधेरे से मिली मुक्ति

0
51

सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी ,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ग्रामीणों को अंधेरे से मिली मुक्ति

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सुदूरवर्ती अंचलों में अब अंधकार का युग समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ग्रामीण अंचलों में सौर ऊर्जा की नई किरण जगमगा रही है।

महुली ग्राम के स्कूलपारा, चौरा पारा और खास पारा में स्थापित 10-10 किलोवॉट क्षमता वाले सौर संयंत्रों की बैटरियाँ बदल दी गई हैं। इनके पूरी तरह कार्यशील होने से अब 150 से अधिक परिवारों को रातभर बिजली की सुविधा मिल रही है। इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए उजाला मिला है, महिलाएँ सुरक्षित महसूस कर रही हैं और गाँव की गतिविधियाँ देर रात तक सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “सभी के लिए ऊर्जा” नीति के तहत स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ग्रामीण अंचलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से बाँकी और खोड़ जैसे गाँवों में भी सुधारात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। यहाँ 07 सौर संयंत्रों के लिए 372 नई बैटरियों की स्थापना की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों को लाभ होगा।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भी लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इन्वर्टर और बैटरियाँ स्वीकृत की गई हैं। यह पहल विशेष रूप से तमोर पिंगला अभ्यारण्य और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान जैसे दूरस्थ वनांचलों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इन क्षेत्रों में पहली बार ग्रामीणों को स्थायी और भरोसेमंद बिजली सुविधा मिलने जा रही है।

यह केवल तकनीकी सुधार भर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है, जो ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here