मृतक युवाओं को न्याय दिलाने गोंडा समाज की कैंडल मार्च पदयात्रा

0
36

मृतक युवाओं को न्याय दिलाने गोंडा समाज की कैंडल मार्च पदयात्रा

हजारों की भीड़ ने दिखाया एकता का परिचय, मातृशक्ति की भागीदारी सराहनीय

रायपुर। मृतक युवाओं को न्याय और पीड़ित परिवार को संबल दिलाने की मांग को लेकर गोंडा समाज के बंधुगण आज सड़कों पर उतरे और पूरे शहर को अपनी एकता का परिचय दिया। समाज के लोगों ने बहुत ही कम समय में अपना समय निकालकर पदयात्रा में शामिल होकर न्याय की आवाज बुलंद की।

बूढ़ापारा धरना स्थल से लेकर मधुसूदन दास चौक तक शांति पूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की भीड़ ने एकत्रित होकर पदयात्रा की और न्याय की मांग की। खासकर समाज की मातृशक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने अपने जरूरी कार्य छोड़कर इस पदयात्रा में हिस्सा लिया।

सामाजिक बंधुओं का कहना है कि आने वाले समय में भी इसी तरह समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ताकत और एकता का परिचय देता रहेगा। सफल न्याय पदयात्रा हेतु सभी सामाजिक भाइयों को बधाई दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here