Raipur News: गणेश स्थापना को लेकर खम्हारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बलवा, महिलाओं से भी मारपीट

0
102

Raipur News: गणेश स्थापना को लेकर खम्हारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बलवा, महिलाओं से भी मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बलवे की खबर सामने आई है। यहां गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान महिलाओं से भी हाथापाई की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। एक ही कॉलोनी में दो गणेश स्थापना को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बलवे में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया।

बताया जा रहा है कि विवाद थमने के बाद भी दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, जहां बाहर ही फिर से मारपीट की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here