सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन

0
138

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन

रायपुर ।
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन एंपीरिया, सफायर ग्रीन, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओपन स्कूल/सफायर ग्रीन के चार बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक श्री मोहन अग्रवाल ने पियानो पर पंचतत्व से संबंधित गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

संस्था के चेयरमैन श्री गोपाल कृष्ण भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव की पूँजी का हर वर्ग को लाभ लेना चाहिए। हमें उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उनके अकेलेपन को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।”

कार्यक्रम में डॉ. प्राची उपाध्याय और डॉ. निशि अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। साथ ही मोबाइल टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दोस्त की तरह उपयोगी हो सकता है।

करीब 14 वरिष्ठ नागरिकों ने इस 90 मिनट की कार्यशाला में भाग लिया और विभिन्न विषयों से लाभान्वित हुए। संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों को एक-एक पौधे का पॉट (potted plant) भेंट किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोशल वर्कर श्रीमती सुनीता चौधरी रहीं। उन्होंने भी सभी वरिष्ठ नागरिकों को पौधे भेंट किए और अंत में दोनों डॉक्टरों को मोमेंटो प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here