मंत्री नहीं, माँ बनकर बच्चों से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

0
257

मंत्री नहीं, माँ बनकर बच्चों से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

बस्तर। बस्तर प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का एक अलग ही रूप सामने आया। आँगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान वे बच्चों के बीच बैठ गईं और उनसे हालचाल जानने लगीं।

बच्चों ने जब उन्हें “मछली जल की रानी है…” जैसी प्यारी कविताएँ सुनाईं, तो मंत्री जी भी मुस्कान और स्नेह में डूब गईं। उनके व्यवहार में मंत्री का औपचारिकपन कहीं नहीं दिखा, बल्कि माँ जैसी ममता और अपनापन हर बच्चे ने महसूस किया।

बच्चों संग बिताए इस पल ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का दिल छू लिया। यह केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि सच्चे अर्थों में ममत्व भरा मिलन साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here