रायपुर में सनसनी : बोरी में मिली लाश, सिर पर गहरे चोट के निशान

0
208

रायपुर में सनसनी : बोरी में मिली लाश, सिर पर गहरे चोट के निशान

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उरला क्षेत्र के मेटल पार्क के पास बोरी में बंद लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने जब बोरी देखी तो शक हुआ। पास जाकर देखने पर बोरी से झांकते हुए मानव अंग दिखाई दिए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी पत्थर या धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर सुनसान इलाके में फेंका गया।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और हर कोई इस वारदात को लेकर हैरान है। खमतराई थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here