डूमर तालाब अंडर ब्रिज की रेलिंग चोरी होने के संज्ञान में आते ही विधायक ने नया रेलिंग लगवाया

0
42

 

रायपुर, दिनांक 22.05.2022। डूमर तालाब अंडर ब्रिज के अंदर जो लोहे की रेलिंग लगी हुई थी उसको असामाजिक तत्व द्वारा चोरी किए जाने का संज्ञान में आते ही संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने प्रवास पर होने के बाद भी अपने प्रतिनिधियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश देते हुए नया रेलिंग लगवाया ।
लगातार पश्चिम विधानसभा में लोगों की शिकायतें को गंभीरता से लेते हुए निरंतर विकास उपाध्याय जी काम कर रहे हैं आज इसी कड़ी में उन्हें जैसे ही शिकायत मिली की लोहे की रेलिंग की चोरी हो गई है और पानी भर रहा है और उस पानी के कारण पैदल आने-जाने वालों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तत्काल संबंधित अधिकारी एवं अपने प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहां कि तुरंत इसे दुरुस्त करें । समस्या का निवारण होने पर डूमर तालाब से आवाजाही करने वाले नागरिकों द्वारा विधायक जी को धन्यवाद दिया गया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here