श्रीगणेश चतुर्थी व पर्युषण पर्व पर रायपुर में मांस–मटन विक्रय पर प्रतिबंध महापौर मीनल चौबे ने दिये निर्देश

0
94

श्रीगणेश चतुर्थी व पर्युषण पर्व पर रायपुर में मांस–मटन विक्रय पर प्रतिबंध महापौर मीनल चौबे ने दिये निर्देश

 

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में श्रीगणेश चतुर्थी (26 अगस्त) एवं पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस (27 अगस्त 2025) के अवसर पर मांस–मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है कि इन तिथियों पर पशुवध गृह एवं सभी मांस–मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी।

नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में सतत निरीक्षण कर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करेंगे।

महापौर ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिनों में होटलों या दुकानों में मांस–मटन विक्रय पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here