साइबर ठगी के फरार आरोपी फिरोज खान को जशपुर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

0
94

साइबर ठगी के फरार आरोपी फिरोज खान को जशपुर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

जशपुर। साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट पर नकेल कसने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोपी फिरोज खान को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी फिरोज खान ने कापू (जिला रायगढ़) की एक व्यवसायी महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 40 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस म्यूल अकाउंट के जरिए देशभर के कई लोगों से ठगी की रकम का लेनदेन भी किया था। मामले में थाना पत्थलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जशपुर पुलिस लगातार साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट (साइबर अपराधियों को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराना) पर कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी दुलदुला, कुनकुरी और जशपुर क्षेत्र में कई खाताधारकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा चुकी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी फिरोज खान दिसंबर 2024 में रामपुर, कोरबा निवासी होने का परिचय देकर कापू में रहने वाली व्यवसायी महिला यशोदा कुर्रे से परिचित हुआ था। महिला का आईडीएफसी बैंक पत्थलगांव शाखा में व्यावसायिक खाता था, जिसका दुरुपयोग आरोपी ने ठगी के लिए किया।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी लगातार तलाश में पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी टीम की मदद से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी रायपुर में छिपा है। जशपुर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here