sex racket , ईशा होटल में पुलिस का छापा, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

0
100

sex racket , ईशा होटल में पुलिस का छापा, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

 

 

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदा चौक के पास स्थित ईशा होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर होटल में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवतियों को एक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा होटल में मौजूद कुछ प्रेमी जोड़ों को भी हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों के बयान लेने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया, जबकि प्रेमी जोड़ों से पूछताछ जारी है। वहीं, होटल के मैनेजर और मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में होटल में अवैध गतिविधियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here