तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण, मौलाना अफजल फरार

0
93

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण, मौलाना अफजल फरार

शहर में तंत्र-मंत्र और ताबीज के नाम पर महिलाओं को ठगने और उनका शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जोधपुर मदरसा संचालक मौलाना अफजल धार्मिक चोले की आड़ में खासकर निःसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था।

वायरल वीडियो से खुलासा
सोशल मीडिया पर मौलाना अफजल के पांच वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मौलाना अफजल फरार हो गया और अपने घर व मदरसा-सह-दुकान पर ताला जड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी, शिकायत नहीं दर्ज
सदर बाजार थाना प्रभारी माणकराम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि वीडियो में आरोपी का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। अब तक किसी भी पीड़िता या परिवार ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।

बदनामी के डर से चुप पीड़ित महिलाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महिलाएं मौलाना के झांसे में आईं, लेकिन बदनामी और सामाजिक दबाव के कारण कोई भी सामने नहीं आ रहा है। मोहल्ले में दबी जुबान में चर्चाएं जरूर हो रही हैं।

मदरसा और दुकान पर ताला
आरोपी मौलाना अफजल साइकिल बाजार और मच्छी बाजार के बीच मदरसा संचालित करता था और किताबों की दुकान भी चलाता था। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद वे भी हैरान हैं।

कानून और समाज के लिए चुनौती
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे ढोंगी धार्मिक चेहरे लोगों की आस्था और कमजोरियों का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं। पुलिस के लिए बिना शिकायत के आरोपी को पकड़ना बड़ी चुनौती है, वहीं समाज को भी बदनामी के डर से बाहर निकलकर सच सामने लाना होगा, ताकि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here