Drugs queen navya malik , shoaib dhebar राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, शोएब ढेबर से कनेक्शन कबूल

0
177

Drugs queen navya malik , shoaib dhebar राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, शोएब ढेबर से कनेक्शन कबूल

 

रायपुर। राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अधिकारियों की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में नव्या ने राज्य के बड़े शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से कनेक्शन कबूल किया है। उसने शोएब को अपना दोस्त बताते हुए उसके साथ पार्टी करने और घर का इंटीरियर डिजाइन करने की बात स्वीकार की है।

 

नव्या कई बार विदेश यात्रा कर चुकी है। उसने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव जाने की बात मानी है। पुलिस उसके विदेश दौरों की जानकारी जुटा रही है। वह तुर्की भी राज्य के एक बड़े शराब कारोबारी के साथ गई थी, जहां दोनों तीन दिनों तक ठहरे थे। फिलहाल पुलिस को उसका एक मोबाइल मिला है जबकि दूसरा मोबाइल अब तक बरामद नहीं हुआ है।

करीबी दोस्त से आपत्तिजनक वीडियो बरामद

नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज (30) को पुलिस ने मोतीनगर से गिरफ्तार किया है। दोनों मिलकर ड्रग्स की तस्करी करते थे और कई बार विदेश भी गए थे। अयान के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें तीन वीडियो नव्या के बताए जा रहे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं अयान, नव्या को वीडियो के आड़ में ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था, क्योंकि उसके खाते में बड़ी रकम का लेन-देन मिला है। अयान के शोएब ढेबर से भी कनेक्शन सामने आए हैं।

हनी ट्रैप एंगल पर भी चर्चा

नव्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि राज्य के कई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और कारोबारी से नव्या का संपर्क रहा है। कुछ बड़े नामों द्वारा उसका उपयोग हनी ट्रैप के लिए किए जाने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि नव्या ने इसे सिरे से नकारा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी रैंक का अधिकारी खुद पूछताछ कर रहा है।

पहले पकड़े गए तस्करों से लिंक

ड्रग्स मामले में पहले पकड़ी गई दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियों से भी नव्या का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। इसमें राजनीति से जुड़ी एक युवा नेत्री का नाम भी चर्चा में है।

नाको टेस्ट की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस नव्या का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में सहयोग न करने और बड़े लोगों से तार जुड़े होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here