Raipur police “OPERATION NISCHAY” : थाना टिकरापारा, कबीर नगर एवं गंज में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी

0
98

Raipur police “OPERATION NISCHAY” : थाना टिकरापारा, कबीर नगर एवं गंज में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी

 

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

01. थाना टिकरापारा – 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस.

रायपुर – इसी तारतम्य में दिनांक 04.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर साहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 22 आरोपियों के कब्जे सेखुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन(चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सीजी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी लवजीत सिंह को माल सप्लाय करने वाले आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चांद तथा गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

दोनो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. चरणजीत सिंह उर्फ चांद निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब।

02. गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब

02. थाना कबीर नगर- 190/25 धारा 21सी, 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट

रायपुर- इसी तारतम्य में दिनांक 29.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हेरोईन(चिट्टा) के साथ 04 आरोपियों* को गिरफ्तार कर *उनके निशानदेही पर कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेराईन चिट्टा जिसका खुदरा मुल्य कीमत लगभग 30,00,000/- रूपये तथा 01 नग कंट्री मेड पिस्टल, 82 नग जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 35,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट तथा 111 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को माल सप्लाय करने वाले आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी- जशनदीप सिंह उर्फ लव पिता गुरमान सिंह निवासी ग्राम मलियान जिला अमृतसर पंजाब।

03. थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट

रायपुर – इसी तारतम्य में दिनांक 23.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन पास चारपहिया वाहन कार में ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 20,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में आरोपी अयान परवेज की संलिप्तता पाई जाने पर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. अयान परवेज पिता नाहिद परवेज उम्र 29 साल निवासी यश विहार वाय ई-16 मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here