रायपुर हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस : नव्या मलिक और विधि अग्रवाल न्यायिक रिमांड पर, कई रसूखदारों से संपर्क का खुलासा

0
60

रायपुर हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस : नव्या मलिक और विधि अग्रवाल न्यायिक रिमांड पर, कई रसूखदारों से संपर्क का खुलासा

रायपुर। शहर के चर्चित हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में शुक्रवार को अहम घटनाक्रम हुआ। आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस हाईप्रोफाइल केस में अब तक नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान और जुनैद अख्तर को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 सितंबर को एक साथ पेश करने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी में शामिल होते थे संभ्रांत परिवारों के युवक-युवतियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि नियमित रूप से मुंबई और गोवा की यात्रा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां ड्रग्स और अश्लील गतिविधियों से जुड़ी रातभर चलने वाली पार्टियों में शामिल होते थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी स्थित होटलों, रिसॉर्ट्स, क्लबों और फार्महाउसों के नाम बताए, जहां ये पार्टियां आयोजित की जाती थीं।

‘बिहाइंड द सीन्स’ इवेंट कंपनी की भूमिका भी संदिग्ध
आरोपी विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ रायपुर के कई बड़े होटलों, क्लबों और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई बड़े इवेंट्स आयोजित करती थी। पुलिस को संदेह है कि इन आयोजनों की आड़ में नशे की पार्टियां की जाती थीं।

पुलिस को मिले अहम सुराग
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण चैट्स मिले हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इन व्यक्तियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिवारजनों को भी सूचित किया जाएगा, क्योंकि कई माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी नहीं है।

फार्महाउस मालिकों से भी होगी पूछताछ
जांच में सामने आया है कि इन पार्टियों की शुरुआत करीब 25-30 लोगों के समूह के साथ होती थी, लेकिन देर रात 1 बजे के बाद सिर्फ 10-15 लोग ही रुकते थे। इन फार्महाउसों में ड्रग्स सेवन के साथ-साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं। आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पार्टी करने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस इन फार्महाउस और क्लबों के मालिकों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here