भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा 12 से चार दिनों के बस्तर प्रवास पर

0
88

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा 12 से चार दिनों के बस्तर प्रवास पर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा कल 12 सितम्बर से बस्तर संभाग के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा कल 12 सितम्बर को सुबह काँकेर पहुँचेंगे और जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। श्री टिकरिहा इसी दिन शाम को कोण्डागाँव पहुँचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भें व चर्च करेंगे। रात्रि विश्राम कोण्डागाँव में करेंगे। 13 सितम्बर की सुबह श्री टिकरिहा जगदलपुर पहुँचेंगे और बस्तर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसी दिन जगदलपुर में दोपहर को होने वाली सम्भागीय बैठक होगी जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और श्री टिकरिहा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। श्री टिकरिहा 14 सितम्बर को सुबह बीजापुर और शाम को दन्तेवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे। दन्तेवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में उनका रात्रि विश्राम है। अगले दिन 15 सितम्बर को श्री टिकरिहा सुबह सुकमा और शाम को नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री टिकरिहा रात्रि विश्राम नारायणपुर में करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here