युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडारे का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास

0
112

 

युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडारे का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास

रायपुर – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी श्री अमित पठानिया एवं सह प्रभारी सुश्री डॉ. मोनिका मंडारे 13 सितम्बर को नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

दोनों प्रभारी 14 एवं 15 सितम्बर को प्रदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

14 सितम्बर को प्रदेश कार्यलय राजीव भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के प्रमुख रहेंगे प्रभारी श्री अमित पठानिया, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा करेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में पिछले कुछ महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा होगी तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।

बैठक के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोरी अभियान” की भी समीक्षा की जाएगी, जो ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक चलाया जा रहा है। साथ ही, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

15 सितम्बर को राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री तुषार गुहा ने कहा कि “हमारे नवनियुक्त प्रभारी श्री अमित पठानिया एवं सह प्रभारी सुश्री डॉ. मोनिका मंडारे जी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन और अधिक सशक्त होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here