बिल्डर की मनमानी के खिलाफ पार्कसाइड सोसायटी के निवासियों का प्रदर्शन

0
251

बिल्डर की मनमानी के खिलाफ पार्कसाइड सोसायटी के निवासियों का प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर की द पार्कसाइड सोसायटी के निवासी आज बिल्डर की वादा खिलाफी और मनमानी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी निवासियों ने आरोप लगाया कि ऋषभ बिल्डर्स के संचालक ऋषभ कटारिया, प्रीतेश कटारिया और बसंत कटारिया ने शुरुआत में जो सुविधाएँ देने का वादा किया था, उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

निवासियों ने बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाए –

मनमाने तरीके से सोसायटी का मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाना

क्लब की सुविधाओं के लिए अलग से किराया वसूलना

पार्किंग स्थलों को बेच देना, जबकि यह कॉमन एरिया होना चाहिए

रेरा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर सुविधाएँ उपलब्ध न कराना

निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों और आपत्ति के बावजूद बिल्डर प्रबंधन ने किसी भी मुद्दे पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मजबूर होकर उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और रेरा प्राधिकरण से मांग की है कि बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सोसायटी निवासियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएँ दिलाई जाएँ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here