छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादला, 13 आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

0
122

छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादला, 13 आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश वन विभाग के अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी ने जारी किया है। जारी सूची में कुल 13 मुख्य वन संरक्षक (CCF) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें राजेश कुमार चंदेले, एस. वेंकटाचलम, डॉ. के. मैचियो, माथेश्वरन व्ही., एम. मर्सिबेला, मनोज कुमार पांडेय, आलोक कुमार तिवारी, अमिताभ वाजपेयी, रमेश चंद्र दुग्गा, दिलराज प्रभाकर, अभिषेक कुमार सिंह, मनिवासगन एस. और स्टायलस मंडवी शामिल हैं।

नए आदेश के बाद अब ये अधिकारी अपने-अपने पदस्थापना स्थानों पर विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here