सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवालअग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह का करेंगे शुभारंभ
रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराज अग्रसेन जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार जयंती महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। इसके तहत 19 मोहल्लों में कार्यक्रमों के पश्चात मुख्य आयोजन अग्रसेन धाम में होंगे।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल एवं प्रमोद जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह का शुभारंभ शाम 6 बजे अग्रसेन धाम में किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पहले दिन होंगे विविध सांस्कृतिक आयोजन
मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत कल से होगी, जिसमें विशेष प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां शामिल हैं:
देव लोक की लीला – दो सदस्यीय टीम द्वारा देवी-देवता रूप में मंचन
रामा पेंटिंग – राम नाम का उपयोग कर पेंटिंग प्रतियोगिता
मिनिएचर गार्डन – फ्लॉवर पॉट को पौधों से सजाने की प्रतियोगिता
किड्स कलाकार डांस – 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता
मै तेरी परछाई – प्रतिभागियों का दर्पण रूपी परछाई पर आधारित डांस एवं नाट्य प्रदर्शन
आयोजन समिति की तैयारियां
जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सभा, महिला मंडल, युवा मंडल और युवती मंडल लगातार जुटे हुए हैं।
अग्रवाल सभा : अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल
महिला मंडल : अध्यक्ष ममता अग्रवाल, महामंत्री राजरानी बंसल
युवा मंडल : अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री वेदांत अग्रवाल
युवती मंडल : अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, महामंत्री श्रद्धा अग्रवाल
अध्यक्ष विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन और सभी पदाधिकारियों के सहयोग से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभा ने सभी अग्रबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।


