Crime news : राजधानी में फिर एक बार दिलदहलाने वाला मामला , 13 साल की मासूम को बस स्टैंड के पास ले जाकर किया दुष्कर्म

0
206

Crime news : राजधानी में फिर एक बार दिलदहलाने वाला मामला , 13 साल की मासूम को बस स्टैंड के पास ले जाकर किया दुष्कर्म

 

 

राजधानी रायपुर के आरंग में 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही बच्चों का देखभाल करने वाली मासूम से दरिंदगी की है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नया बिजली आफिस के पास रहने वाले 28 वर्षीय आरोपी प्रवीण प्रजापति उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय मासूम पीड़िता आरोपी के घर पर उसके बच्चों का देखभाल करती थी, आरोपी ने किसी बहाने से मासूम बच्ची को आरंग बस स्टैंड के पास ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here