बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान NHM कर्मचारियों को अल्टीमेटम , तुरंत कम पर लौटे वरना  होगी नई भर्ती

0
59

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान NHM कर्मचारियों को अल्टीमेटम , तुरंत कम पर लौटे वरना  होगी नई भर्ती

रायपुर। पिछले कई दिनों से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब समाप्त होने की कगार पर है। आंदोलनकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में अहम सहमति बनी। मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे और यह बड़ा फैसला प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को राहत देगा।

4 प्रमुख मांगों पर सहमति

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 18 अगस्त से चल रही हड़ताल को खत्म करने के लिए गुरुवार की बैठक निर्णायक साबित हुई। इसमें 10 में से 4 प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। 3 मांगों पर कमेटी बनाई गई है और शेष 3 मांगों को केंद्र सरकार के पास विचार हेतु भेजा गया है।

ये फैसले हुए

NHM कर्मियों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी होगी।

जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का आदेश जारी होगा।

कर्मचारियों को 30 दिन का वैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा।

5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा।

ट्रांसफर पॉलिसी और वार्षिक कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता लागू की जाएगी।

आज काम पर लौटना अनिवार्य

मंत्री जायसवाल ने साफ कहा कि जिन कर्मचारियों का बर्खास्तगी आदेश जारी हुआ है, वे अगर आज काम पर लौटते हैं तो कार्रवाई नहीं होगी और जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है, उस पर भी पुनर्विचार होगा। लेकिन यदि कर्मचारी आज भी काम पर नहीं लौटते हैं, तो विभागीय कार्यवाही कर सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

मंत्री की अपील

जायसवाल ने कहा, “10 में से 4 मांगें पूर्ण की गई हैं, 3 पर कमेटी बनाई है और 3 केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। जैसे ही जवाब आएगा, जानकारी दी जाएगी। मैं सभी NHM कर्मचारियों से अपील करता हूं कि स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के लिए आज ही अपने काम पर लौटें। यह आपके लिए भी अच्छा है और प्रदेश के लिए भी।”

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here