JCI SUPER CHAPTER OF RAIPUR : वर्ष२०२४ के जेसीआई सुपर चैप्टर के ११ अध्याय अध्यक्ष घोषित
रायपुर । भारतीय जूनियर चैम्बर मंडल-9 के अंतर्गत रायपुर में जे.सी.आई. के २०२४ के लिए ११ अध्याय अध्यक्षों की घोषणा JCI सुपर चैप्टर के फाउंडर एवं चेयरमैन राजेश अग्रवाल द्वारा की गई ,वर्ष २०२४ की जिम्मेदारी इन्हें सौपी जाएगी..
जेसीआई रायपुर कैपिटल नरेंद्र सिन्हा , सचिव कौशिक परमार, प्रभारी श्रीकांत पारख
जेसीआई रायपुर नोबेल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव आशा गोपालन, प्रभारी दीपक श्रीवास्तव
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल अध्यक्ष शिल्पा काबरा, सचिव कल्पना गुप्ता, प्रभारी आंचल पंजवानी
जेसीआई रायपुर संस्कार अध्यक्ष अंकित चंद्राकर, सचिव बरखा अंडानी,प्रभारी संदीप थोरानी
जेसीआई रायपुर संगवारी अध्यक्ष कुसुम साहू , सचिव भास्कर साहू, प्रभारी वेंकट राव
जेसीआई रायपुर युथ कैपिटल अध्यक्ष आदित्य पारख, सचिव पल्लवी अग्रवाल, प्रभारी पलाश जैन
जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल अध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल, सचिव रावेंद्र तिवारी, प्रभारी करण गुप्ता
जेसीआई रायपुर वामांजली अध्यक्ष अर्चना द्रिवेदी, सचिव पारुल अग्रवाल, प्रभारी अनन्या मिश्रा
जेसीआई रायपुर प्राउड कैपिटल अध्यक्ष समर्थ पांडे, सचिव अंशुल मिश्रा, प्रभारी योगेश्वर साहू
*जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड कैपिटल अध्यक्ष फरजान सिद्दीकी, सचिव रौनक बेगानी, प्रभारी रिषि दीवान
जेसीआई बिलासपुर स्टार कैपिटल अध्यक्ष रोहन शाह, सचिव सुमित जिंदल, प्रभारी किरणपाल सिंह
घोषणा से एक माह पूर्व सभी अध्याय के अध्यक्ष पद के दावेदार सदस्यों के इंटरव्यू लिए गए, उन्हें जेसीस की जानकारी के साथ नेतृत्व क्षमता की कसौटी पर परखा गया और फिर पूर्व अध्यक्ष और सीनियर्स की सहमति से सभी पद के सदस्यों को निर्वाचित किया गया।
JCI सुपर चैप्टर की को-ओर्डीनेटर लीना वाढेर ने बताया कि जेसीआई स्थापना दिवस के दिन वर्ष २०२४ के लिए सभी अध्यायों की संयुक्त सामान्य सभा में रायपुर के ११ अध्याय ,सचिव सहित अध्याय प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर की घोषणा की गई । इस अवसर पर २०२३ में संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यायों एवं सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर JCI सुपर चैप्टर रायपुर के कोच अमिताभ दुबे सहित सभी अध्यायों के पूर्व एवं वर्तमान अधिकारी सहित संरक्षकगण एवं सलाहकार मंडल के सदस्य सहित लगभग 250 सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम का संचालन आंचल पंजवानी एवम अरिजित गोस्वामी द्वारा किया गया


