
मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025 एवं भारत गौरव सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का जलवा
मुख्य अतिथि रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, आयोजन ने बटोरा रायपुर की जनता का अपार स्नेह
रायपुर, 12 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के ट्राइटन होटल में “मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025” एवं “भारत गौरव सम्मान पुरस्कार” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस शानदार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी रहीं, जिन्होंने अपने करिश्माई अंदाज से आयोजन की शोभा बढ़ाई।


इस यादगार शो का आयोजन वीएम मैनेजमेंट एंड सिक्योरिटास के फाउंडर जितेंद्र सिंह चौधरी और कविता सिंह ने किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों — छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और मुंबई — से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम की ग्रूमिंग की जिम्मेदारी सार्थक चौधरी और आकाश मेगवानी ने संभाली, जबकि मंच संचालन कमल फुलवाधवा, लक्ष्य टार्गेट, रूबी नागरा और सनी नागरा ने शानदार तरीके से किया।
कार्यक्रम में जूरी के रूप में कनिका, सोनम श्रीवास्तव, सुजैन खान और पूनम मौजूद रहीं। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सौरभ निरवानी, राघवेंद्र जी और मनोज पजवानी जी को आमंत्रित किया गया। रायपुर की जनता ने भी इस आयोजन को भरपूर समर्थन दिया, जिससे यह शो अविस्मरणीय बन गया।

आयोजक जितेंद्र सिंह चौधरी ने कहा,
> “मैं छत्तीसगढ़ की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में हमारा साथ दिया। साथ ही, मैं अपनी वीएमएस टीम और वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के फाउंडर श्री राजीव खान जी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। मैं मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं का भी आभारी हूं, जिन्होंने शो को कवर किया और समर्थन दिया।”
प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची:
चाइल्ड कैटेगरी
अनायशा ढाते – चाइल्ड विनर 2025
मिसेस कैटेगरी
अर्चना शर्मा – Mrs. India 2025 Winner, VMS ब्रांड अंबेसडर
सृष्टि जांगड़े – 1st Runner-up
एस. लक्ष्मी चंद्राकर – 2nd Runner-up
शकीला खान – Mrs. Global India एवं Best Dress
सना खान – Very Popular Personality
रेखा अवस्थी – Classic India
सुजाता शेंडे – Best Ramp Walk
रौशनी सूर्यवंशी – Best Hair
ज्योति झा – Beautiful Smile & Best Smile
दीपाली बोरा – Best Hair
मिस कैटेगरी
रानी परवीना – Miss India 2025 Winner
अनामिका पटेल – 1st Runner-up
डॉ. तरुणा सुथार – 2nd Runner-up
यशिका दोहारे – Best Ramp Walk
अनुष्का शेंडे – Best Hair
जूही शर्मा – Miss Best Skin
अदिति मिश्रा – VMS Brand Ambassador
आलिया परवीन – Miss Popular एवं Brand Ambassador
नेहा संतोषवार – Best Dancer
मिस्टर कैटेगरी
हैदर एवं लक्ष्य चौधरी – Mr. India 2025 Winners




