राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

0
100

राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन से अंधकार मिटाकर खुशियों, समृद्धि और नई उमंगों का संचार करता है।

श्रीमती डहरिया ने सभी से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सद्भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं।

उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here