सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वाधान में दलदल सिवनी में संस्कार केंद्र का शुभारंभ, बड़ी संख्या में माताएं व बच्चे रहे उपस्थित

0
158

सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वाधान में दलदल सिवनी में संस्कार केंद्र का शुभारंभ, बड़ी संख्या में माताएं व बच्चे रहे उपस्थित

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4 देवेंद्र नगर रायपुर द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को दलदल सिवनी में संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू, सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केतन, दलदल सिवनी के पार्षद श्री खेमा सिंह, प्रांत के संस्कार केंद्र प्रमुख श्री चंद्रकुमार डडसेना, विभाग प्रभारी श्री बद्रीनाथ केशरवानी, तथा प्रांत के माधव बाल कल्याण समिति के सचिव श्री संजय जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों में संस्कार, संस्कृति और नैतिक शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। बड़ी संख्या में पीएम आवास दलदल सिवनी क्षेत्र की माताएं और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

संस्था प्रमुख श्रीमती अमरजीत कौर (प्राचार्य) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here