JCI रायपुर संस्कार में 2026 के नए पदाधिकारियों का चयन

रायपुर। हाल ही में JCI रायपुर संस्कार में वर्ष 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर संगठन ने JC बरखा अंदानी को प्रेसिडेंट और JC अंकित दास मानिकपुरी को सेक्रेटरी के रूप में चुना है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में संस्था आगामी वर्ष में सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है। JCI रायपुर संस्कार ने विश्वास जताया है कि इनके मार्गदर्शन में संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।
संगठन की पूरी टीम ने नए नेतृत्व का हार्दिक स्वागत किया है और वर्ष 2026 को उपलब्धियों और नवाचारों का वर्ष बनाने का संकल्प लिया है।


