CAIT के दीपावली मिलन में व्यापारियों के दीप से स्वदेशी संकल्प की लौ जगमगाई छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल

0
50

CAIT के दीपावली मिलन में व्यापारियों के दीप से स्वदेशी संकल्प की लौ जगमगाई
छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल

 

CAIT के दीपावली मिलन में व्यापारियों के दीप से स्वदेशी संकल्प की लौ जगमगाईछत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल
CAIT के दीपावली मिलन में व्यापारियों के दीप से स्वदेशी संकल्प की लौ जगमगाई
छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्दर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह आज पंडरी स्थित ब्।प्ज् प्रदेश कार्यालय में उत्साह, उमंग और स्वदेशी भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी उद्योगपति, युवा एवं महिला व्यापारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ CAIT के संरक्षक आसुदामल वाधवानी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रामजी भाई पटेल, परविंदर सिंह भाटिया एवं ब्।प्ज् के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी, तथा अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि स्वदेशी भावना, व्यापारी गौरव और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “CAIT का उद्देश्य हर व्यापारी तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाना और भारतीय व्यापार को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है।”

श्री अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारी समाज राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है स्वदेशी के दीप से सशक्त भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हर दुकान स्वदेशी का शंखनाद के साथ हमारा पूरा व्यापारी समाज आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर इसके लिए हमारी पूरी टीम द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने किया इस दीपावली पर हर व्यापारी ने “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में व्यापारियों के सशक्तिकरण, डिजिटल ट्रेडिंग में भागीदारी एवं स्वदेशी व्यापार के प्रसार जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मिठाइयों और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के बीच पूरा माहौल सौहार्द, उत्साह और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा व्यापारी समाज ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में नारा लगाया ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here