विद्या भारती मध्य क्षेत्र का छत्तीसगढ़ प्रवास — देवेंद्र नगर रायपुर की शिशु वाटिका का अवलोकन

रायपुर – विद्या भारती मध्य क्षेत्र की योजना अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवास के दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, सचिव श्री संजय जोशी, मध्य क्षेत्र के शिशु वाटिका प्रमुख श्री प्रभात सिंह, एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के शिशु वाटिका प्रमुख श्री राम कुमार ने आज देवेंद्र नगर रायपुर जिला केंद्र की शिशु वाटिका का अवलोकन किया।

इस अवसर पर 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं की पूर्णता, उनका रखरखाव तथा नियमित क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। शिशु वाटिका प्रमुख दीदी एवं प्राचार्य श्रीमती अमरजीत कौर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मातृ गोष्ठी में उपस्थित माताओं को 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि घर में रहकर माताएँ अपने बालकों को किस प्रकार व्यावहारिक शिक्षा दे सकती हैं। माताओं को सुवर्ण प्राशन संस्कार के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई तथा सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में सुवर्ण प्राशन अवश्य कराएँ।
अंत में शिशु वाटिका दीदियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं फाउंडेशन स्टेज (ECCE+FLN) के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। दीदियों को शिशु वाटिका के संदर्भ साहित्य एवं सुश्री इंदुमती काटधरे ताई की पुस्तक “तत्त्व एवं व्यवहार” का अध्ययन करने का आग्रह किया गया।

सभी माताओं एवं दीदियों ने शिशु शिक्षा की बातों को गंभीरता से सुना तथा अधिक स्वाध्याय और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


