Bhilai murder Breaking : प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने दिया वारदात को अंजाम

0
136

Bhilai murder Breaking : प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने दिया वारदात को अंजाम

भिलाई। शहर के खुर्सीपार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवक विक्की उर्फ धीरज सरोज की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर की।

घटना के मुताबिक, आरोपी युवती खुशी ने धीरज को अपने घर बुलाया और कुछ देर तक उससे बातचीत करती रही। इसी दौरान युवती का भाई सिद्धार्थ अचानक वहां पहुंच गया और धीरज पर हमला कर दिया। इसके बाद युवती के अन्य परिजन सूरज और अरुण भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस वारदात से क्षेत्र में भारी सनसनी और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here