Breaking : जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी’ के बंद को फुटकर व्यापारी संघ ने दिया समर्थन

0
163

Breaking : जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी’ के बंद को फुटकर व्यापारी संघ ने दिया समर्थन

रायपुर/चंदखुरी। छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी द्वारा कल घोषित बंद को फुटकर व्यापारी संघ चंदखुरी फार्म ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

संघ के अध्यक्ष मोहित राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे सम्मान और अस्मिता का प्रतीक हैं। इसके अपमान को प्रदेशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विरोध को देखते हुए चंदखुरी क्षेत्र के सभी फुटकर व्यापारी कल अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और शांतिपूर्वक बंद का समर्थन करेंगे।

अध्यक्ष मोहित राम वर्मा ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि वे सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए इस आंदोलन में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here