चक्रवात ‘मोंथा’ का असर : रायपुर में जोरदार बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

0
107

चक्रवात ‘मोंथा’ का असर : रायपुर में जोरदार बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ‘मोंथा’ का असर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में सबसे ज्यादा रहेगा। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कांकेर और बस्तर जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अगले दो दिनों तक प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा, जिसके बाद इसका असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here