छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दाऊ अनुराग अग्रवाल का बयान — “उत्सव के समय बंद उचित नहीं, पर बाबा घासीदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई”

0
79

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दाऊ अनुराग अग्रवाल का बयान — “उत्सव के समय बंद उचित नहीं, पर बाबा घासीदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई”

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने की अपील करते हुए छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, यह उत्सव का समय है और ऐसे में बंद का आह्वान उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता शांति और भाईचारे में विश्वास रखती है, इसलिए इस अवसर पर किसी भी तरह का विरोध या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने महान संत बाबा घासीदास जी के बारे में अनुचित बयान दिया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करने वाले किसी भी व्यक्ति को सहन नहीं किया जाएगा, और समाज ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here