
Strong Woman Power Club , स्ट्रांग वुमन पावर क्लब का किटी फेस्टिवल डे धूमधाम से सम्पन्न
रायपुर। रायपुर राजपूताना इंटरनेशनल में आयोजित स्ट्रांग वुमन पावर क्लबके किटी फेस्टिवल डे सेलिब्रेशन में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में गेम्स , फन , किटी और स्वादिष्ट फूड का आनंद सभी ने मिलकर लिया।


कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई सदस्याओं का स्वागत किया गया और महिलाओं के व्यवसायिक उत्थान पर सार्थक चर्चा भी हुई ।
स्ट्रांग वुमन पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा, कोषाध्यक्ष रूबी सिंह, सचिव प्रज्ञा वैष्णव, सहसचिव स्वाति पांडा, मीडिया हेड तिलका साहू, विमला भंडारी, रूपा चौधरी, रूपा झा, मंजू, वर्षा सोनी, पायल तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
महिलाओं और बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कार्यक्रम को यादगार बना दिया । सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
स्ट्रांग वुमन पावर क्लब लगातार हर महिला को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि समाज में हर महिला अपनी पहचान बना सके।





