रायपुर टेकारी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

0
62

रायपुर टेकारी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुश साहू (निवासी टेकारी) के रूप में हुई है, जो दूध बेचने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से बाइक पर निकला था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताने लगे। आक्रोशित भीड़ को शांत करने और यातायात बहाल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here