बड़ी खबर : रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के ऊपर किया इनाम घोषित , पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा नगद इनाम

0
127

रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के ऊपर किया इनाम घोषित , पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा नगद इनाम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस की कई विशेष टीमें बघेल की तलाश में जुटी हुई हैं और उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने यह इनाम घोषित किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अमित बघेल के ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा, साथ ही सूचना देने वाले की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार देर रात पुलिस की टीमों ने बघेल के करीबियों और संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here