सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, कथावाचक के खिलाफ FIR दर्ज

0
68

सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, कथावाचक के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर। भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज द्वारा सतनामी समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है।

वायरल वीडियो में आशुतोष चैतन्य यह कहते नजर आ रहे हैं – “कितना दुख होता है कि देश का क्या होगा। आपके मोहल्ले में, आपके पड़ोस में पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। अरे उन मूर्खों को ये समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है।”

इस बयान के बाद सतनामी समाज भड़क उठा। बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली निकालकर तखतपुर थाने का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान कथावाचक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।

मामले के बढ़ते विरोध के बाद पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं समाज में कथावाचक के बयान को लेकर गहरा आक्रोश बना हुआ है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here