3 दिसंबर को नवा रायपुर स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे का महा मुकाबला, 22 नवंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री

0
49

 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे का महा मुकाबला, 22 नवंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री

 

रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच के लिए टिकट बिक्री 22 नवंबर शाम 5 बजे से शुरू होगी।

स्टूडेंट्स के लिए विशेष टिकट

  • छात्र टिकट 800 रुपये निर्धारित की गई है।
  • स्टूडेंट अपनी मान्य ID दिखाकर केवल एक टिकट खरीद सकेंगे।
  • पिछली बार छात्र टिकट 1000 रुपये थी, इस बार 800 रुपये रखी गई है।

टिकट दरें (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों के लिए)

  • लोअर स्टैंड – ₹1500
  • स्टैंड्स – ₹2500, ₹3000, ₹3500
  • सिल्वर – ₹6000
  • गोल्ड – ₹8000
  • प्लैटिनम – ₹10000
  • कॉर्पोरेट बॉक्स – ₹20000

यहाँ से ले सकते है टिकट

  • ऑनलाइन बुकिंग: www.ticketgini.in
  • ऑनलाइन बुकिंग के बाद फिजिकल टिकट आउटडोर स्टेडियम रायपुर से मिलेगी।
  • फिजिकल टिकट की ऑफलाइन बिक्री 24 नवंबर से इंडोर स्टेडियम रायपुर में शुरू।
  • एक ID से अधिकतम 4 टिकट बुक की जा सकेंगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था

विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए मैच पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

बच्चों के आने–जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था

दर्शकों की सुविधा के लिए A से H तक पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

स्टेडियम को 30 साल की लीज पर CSCS को सौंपा गया है।

3 दिसंबर को होने वाला यह मैच प्रदेश की क्रिकेटीय पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर मजबूत करेगा।

रायपुरवासी अब 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस महा मुकाबले का रोमांच करीब से देख सकेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here