हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा की दबंगई: कमल विहार में आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट

0
69

हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा की दबंगई: कमल विहार में आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को बंधक बना लिया। आरोप है कि पूजा और उसके तीन साथियों ने न सिर्फ छात्रों के साथ मारपीट की, बल्कि छात्राओं से छेड़खानी करते हुए उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया। आरोपियों ने नगदी रकम, मोबाइल फोन, लैपटॉप, मोपेड सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

छात्राओं को लिफ्ट के पास रोका, फिर बनाया बंधक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलीडीह निवासी रोशिता तिर्की अपनी छोटी बहन रिया के साथ रहती है। उनका कजिन अटल कुमार भगत कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स के एक किराए के फ्लैट में रहता है। शनिवार-रविवार देर रात अटल की तबीयत खराब होने की सूचना पर रोशिता और रिया उसके लिए खाना लेकर फ्लैट पहुंचीं।

दोनों जब खाना देकर नीचे लौट रही थीं, तभी लिफ्ट के पास महिला हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा तीन युवकों के साथ नशे की हालत में खड़ी मिली। पूजा ने खुद को इंस्पेक्टर और युवकों को सिपाही बताकर दोनों युवतियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। रोशिता ने अपने कजिन भाई से मिलने की बात बताई, लेकिन पूजा और उसके साथियों ने जबरन दोनों को पकड़ लिया।

फ्लैट में ले जाकर की मारपीट, छेड़खानी और लूट

आरोपी युवतियों को पकड़कर अटल के फ्लैट में ले गए, जहां उन्होंने छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं और उनके संवेदनशील अंगों पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद सभी ने मिलकर नगदी, मोबाइल, लैपटॉप, मोपेड सहित कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की शिकायत मिलने के बाद मुजगहन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस उसकी तलाश तेज कर चुकी है।

पुलिस ने कहा है कि मामले में आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here