
शास्त्री बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी में आक्रोशि



राजधानी के शास्त्री बाजार में आज सुबह नगर निगम प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखे अवैध सामानों को हटाते हुए बैग, टेबल, कपड़ा सहित कई तरह के सामान जप्त किए।

सूत्रों के अनुसार, दुकानें खुलते ही नगर निगम की जोन-4 टीम बाजार पहुंची और बिना देरी पूरे क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।


इस दौरान निगम कर्मियों और दुकानदारों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारी आक्रोशित नजर आए।

निगम अधिकारियों का कहना है कि बाजार में अवैध कब्जे हटाकर आमजन की आवाजाही में हो रही बाधा को दूर करना आवश्यक था। वहीं व्यापारी इसे बिना पूर्व सूचना की कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।




