कूल होम दलदल सिवनी मार्ग पर छलका आइल, नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से मार्ग हुआ साफ

0
41

कूल होम दलदल सिवनी मार्ग पर छलका आइल, नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से मार्ग हुआ साफ

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर को मिली जनशिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव के नेतृत्व में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे व स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में कूल होम दलदल सिवनी मुख्य मार्ग पर गिरे आइल को तुरंत साफ कराया गया।

नगर निगम की इस संवेदनशील व त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर फिसलन की स्थिति समाप्त हुई और आने-जाने वाले नागरिकों को राहत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here