अम्बेडकर अस्पताल में दुर्लभ ओपन हार्ट सर्जरी सफल , वेंट्रिकल में जा धँसी थी गोली

0
39

अम्बेडकर अस्पताल में दुर्लभ ओपन हार्ट सर्जरी सफल , वेंट्रिकल में जा धँसी थी गोली

 

रायपुर। अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट की हार्ट सर्जरी टीम ने एक अत्यंत जोखिमपूर्ण और दुर्लभ केस में बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने 40 वर्षीय घायल मरीज के हृदय से गोली निकालकर उसकी जान बचाई। गोली फेफड़ों को पार करते हुए सीधे दिल के दाहिने वेंट्रिकल में जा धँसी थी, जिसके कारण मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी।

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हार्ट-लंग मशीन की मदद से दिल की धड़कन रोककर राइट एट्रियम के माध्यम से ट्राइकस्पिड वाल्व पार करते हुए हृदय की मांसपेशी में धंसी गोली को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। ऑपरेशन के दौरान डिजिटल एक्स-रे की मदद से गोली की लोकेशन को लगातार ट्रेस किया गया, जो इस सर्जरी की सबसे बड़ी चुनौती थी।

लगभग 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 7 यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूजन का इस्तेमाल किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक यह छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि समूचे सेंट्रल इंडिया में संभवतः पहला मामला है, जिसमें हृदय में गोली धँसने के बाद मरीज को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here