
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की टिकट बिक्री का दूसरा चरण आज से


रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 03 दिसंबर 2025 को होने वाले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जानकारी दी है कि टिकट बिक्री का दूसरा चरण 28 नवंबर 2025 की शाम से ऑनलाइन प्रारंभ हो जाएगा।
संघ के अनुसार टिकट बिक्री का पहला चरण 22 नवंबर को शुरू किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्रतिसाद मिला। अब दूसरे चरण में भी दर्शक ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।

दर्शक www.ticketgenie.in के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे। टिकट बुक करने के बाद दर्शकों को सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा पारा, रायपुर से फिजिकल टिकट प्राप्त करना होगा।




