भीषण ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, नया टाइम-टेबल जारी

0
66

 

जिला में भीषण ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, नया टाइम-टेबल जारी

 

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है। ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ने के चलते जिला प्रशासन स्कूलों के समय में बदलाव कर रहा है। हाल ही में स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात के दौरान शालेय शिक्षक संघ ने भी स्कूल समय बदलने की मांग की थी। इसी क्रम में आज दुर्ग जिला प्रशासन ने नए समय का आदेश जारी कर दिया है।

दो पाली में संचालित स्कूलों का नया समय

पहली पाली (सोमवार से शुक्रवार): सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक , पहली पाली (शनिवार): दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक, दूसरी पाली (सोमवार से शुक्रवार): दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक , दूसरी पाली (शनिवार): सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

एक पाली में संचालित स्कूलों का नया समय

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक , शनिवार: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दुर्ग जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि भीषण ठंड से बच्चों को राहत मिल सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here