
युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का मनाया जन्मदिन



रायपुर। युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में आज पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का जन्मदिन सादगी, उत्साह एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन कार्यक्रम के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया गया और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्सवपूर्ण रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल साहू, तुषार गुहा, शरद गुप्ता, मंगलमूर्ति अग्रवाल, खिलावन निषाद, समीर गोरी, सूरज सोनकर, शुभांशु साहू, अजित कोशले, जीतू बारले, ऋषि बारले, राजेश्वरी साहू, अब्दुल गोरी, अमान राजा, सलमान, मुकेश लोधी, प्रणय कंदरा एवं आर्यन जोशी सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




