
रायपुर में एंजल क्वीन क्लब का भव्य शुभारंभ, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता और सशक्तिकरण की ताकत


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 दिसंबर 2025 को कविता थापा के द्वारा एंजल क्वीन क्लब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें उनके कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहाँ महिलाएं अपने विचार, अनुभव और बिजनेस आइडिया साझा कर सकें। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सफलता की कहानियां सुनाईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल महिलाओं में अर्चना शर्मा (इंडिया इंटरनेशनल से जुड़ी शिक्षिका), डॉ. गोपाल शर्मा (शिक्षक), शकीला खान (ब्यूटीशियन एवं व्यवसायी महिला), प्रियंका (बिजनेस वुमन), तपस्विनी (डे-केयर ओनर), देवी (एनजीओ प्रतिनिधि), दीपाक्षा जैन (जैनम किड्स स्कूल एवं कोचिंग अकादमी की निदेशक व संस्थापक), आनू जैन (जैनम अकादमी की एबेकस शिक्षिका) एवं मेघना चोपड़ा (शिक्षिका एवं बिजनेस वुमन) शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे से नेटवर्किंग करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की। साथ ही भविष्य में एंजल क्वीन क्लब के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
एंजल क्वीन क्लब का शुभारंभ महिलाओं की एकजुटता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में एंजल क्वीन क्लब महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता का एक सशक्त मंच बनेगा।




