नववर्ष से पहले रायपुर पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई  फरार आरोपी व हिस्ट्रीशीटर रवि साहू समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

0
48

नववर्ष से पहले रायपुर पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई  फरार आरोपी व हिस्ट्रीशीटर रवि साहू समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आगामी नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम, फरार अपराधियों की धर-पकड़, अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार देर रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संजय सिंह के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की 25 सदस्यीय टीम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग व आकस्मिक चेकिंग की।

इस दौरान देवारडेरा, बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सहित अन्य बस्तियों में सघन चेकिंग की गई। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ फरार आरोपी व हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 94 पौवा अंग्रेजी शराब, कीमती लगभग 12,200 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि रवि साहू पूर्व में भी थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 352/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के प्रकरण में फरार चल रहा था, जिसमें भी उसकी गिरफ्तारी की जा रही है।

वहीं थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत देवारपारा में चेकिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री करते विशाल यादव उर्फ गंगा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 63 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 8,100 रुपये की सामग्री जप्त की गई। इसी क्षेत्र में एक अन्य आरोपी सूरज यादव को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 65 पौवा देशी शराब, कीमती 6,500 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में क्रमशः अपराध क्रमांक 825/25 एवं 826/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबन्धा मैदान के पास चेकिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री करते फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 24 नग बीयर, 25 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 8,200 रुपये की सामग्री जप्त कर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 274/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

रवि साहू, पिता स्व. राजू साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी गांधी नगर, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।

विशाल यादव उर्फ गंगा, पिता देवेंद्र यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवारपारा, सुभाष नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

सूरज यादव, पिता आनंद यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवारपारा, वृद्धा आश्रम के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

फिरोज खान, पिता स्व. रशीद खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी तालाब पार, रजबन्धा मैदान, नव भारत प्रेस के पास, थाना मौदहापारा, रायपुर।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नववर्ष के मद्देनजर इस तरह की सघन चेकिंग व कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here