इंटरैक्ट एलीट क्लब ने अरपन दिव्यांग पब्लिक स्कूल में मनाया विंटर कार्निवल व क्रिसमस उत्सव 

0
51

इंटरैक्ट एलीट क्लब ने अरपन दिव्यांग पब्लिक स्कूल में मनाया विंटर कार्निवल व क्रिसमस उत्सव 

रायपुर। द रोटरी क्लब ऑफ इंटरैक्ट एलीट द्वारा अरपन दिव्यांग पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवल एवं क्रिसमस सेलिब्रेशन का रंगारंग आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों के चेहरों पर खुशियां और उत्साह साफ झलकता नजर आया। कार्यक्रम स्कूल की समन्वयक सीमा छाबड़ा एवं प्राचार्य कमलेश सर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधि स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही फोटो बूथ, मनोरंजक गतिविधियां एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण DIY गुडी बैग एक्टिविटी रही, जिसमें बच्चों को स्वयं अपने गुडी बैग बनाने और सजाने का अवसर मिला, जिससे उनकी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला।

बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस ट्री सजाया, ट्रैम्पोलिन का आनंद लिया और फूड डिस्ट्रीब्यूशन गतिविधि में भी भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को जीवंत और यादगार बना दिया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में इंटरैक्टर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्लब की अध्यक्ष कृषा अग्रवाल एवं सचिव आयुषी सेठिया के नेतृत्व में तथा मेंटर रश्मि मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया।

यह उत्सव क्रिसमस की सच्ची भावना को दर्शाता हुआ बच्चों के बीच खुशी, अपनापन और समावेशिता का संदेश फैलाने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here